क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र (क्षे.सां.के.)

परिचय
भारतीय सांस्कृतिक संपदा अनुश्रुत है। तथापि आर्थिक एवं प्रौद्योगिकीय परिवर्तन सांस्कृतिक परिदृश्य को निरन्तर बदलते रहते हैं। कला के स्वरूप और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियाँ संक्रमण के ऐसे संदर्भों में लुप्त हो जाते हैं। अत: हमारे वंशागत मूल्यों और समृध्द सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक तंत्र की स्थापना अनिवार्य हो जाती है। इसी उद्देश्य के साथ क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों की स्थापना की गई।
संरचना
23 मार्च 1985 को भारत के प्रधानमंत्री ने अपने उत्तरी क्षेत्र के हुसैनीवाला में क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों की स्थापना की घोषणा की। सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों की अवधारणा को विस्तार 7 वीं पंचवर्षीय योजना में प्राप्त हुआ। इन केन्द्रों की स्थापना क्षेत्रीयता एवं भाषायी सीमाओं को पाटने उसे बढ़ावा देने तथा सदस्य राज्यों की शैलियों व संस्कृतियों में अंर्तसम्बन्ध स्थापित कर भारत की संगठित संस्कृति के प्रोत्साहन के ध्येय से की गई।

इन केन्द्रों के मुख्यालय सामान्यतया राज्य की राजधानियों से दूर स्थित हैं। (कोलकाता में पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र को छोड़ कर) स्थान के चयन का मानदंड स्थान का परंपरागत सांस्कृतिक होना जनता की वहाँ तक पहँच होना है। संस्थागत रूप से प्रत्येक केन्द्र के पास एक परिसर होता है जिसमें प्रदर्शिनियों के लिए वीथियाँ, मंच कलाओं के लिए सुविधाएँ, प्रेक्षागृह, अभिलेखागार, पुस्तकालय इत्यादि शामिल होते हैं।

क्षेत्रीय केन्द्र का पता

कार्यालय दूरभाष

राज्य

ई मेल एवं वेबसाईट

उत्तर पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पोस्ट बॉक्स न. 98, दीमापुर, नागलेण्ड-797112

03862-243573, 243557 फेक्स- 03862- 243626

आसाम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरूणचलप्रदेश, नागालैण्ड एवं मेघालय

nezccdmr@sancharnet.in
nezccdimapur@yahoo.co.in
www.nezccindia.org
Gram : NEZCC

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र 14 सी.एस.पी.सिंह माग इलाहाबाद -211001

0532-2624475 2622833 (0532)
PBX: 2623698 011-23318016 फेक्स-0532- 2623720

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार एवं दिल्ली

nczcc@rediffmail.com www.nczccindia.org

उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र शीश महल पोस्ट बॉक्स न. 80, पटियाला-147001 पंजाब

0175-2211429, कलाग्राम, चण्डीगढ 0172-2735462 2737171 फेक्स- 0175- 2320518

हिंमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब एवं केन्द्र शासित राज्य चंडीगढ

www.culturenorthindia.com nzccindia@yahoo.com
Gram: NORTHCUL Patiala

दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र 56/1 सिवील लाईन एम.एल.ए हॉस्टल के सामने, नागपुर-440001

0712-2562974(P) 2565107 (Dir) फेक्स-0712- 2560966

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र् , कर्नाटक, एण्ड आन्ध्रप्रदेश

sanskrat_ngp@sancharnet.in

पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, ईकतन 1 अ -290, सॆक्ट्रर -III, मिजॊरम हाँउस ऒर बीजन भवन, साल्ट लेक, कॊलकता -700097

033-23353093 (कार्यक्रम शाखा) 23351028-29, 23356796 फेक्स-033- 23350262

बिहार, पश्चिम बंगाल, उडीसा, आसाम, त्रिपुरा, मणिपुर, सिक्किम, एवं आन्ध्रप्रदेश, एवं केन्द्र शासित राज्य अन्डमान निकोबार आइलैण्ड

www.ezcc.org ezcc01@yahoo.com

दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, मेडिकल कॉलेज रोड, तंजावुर-613004 (तमिलनाडु)

04362-240072, 241726, 240801 शिल्पग्राम, शिल्पग्राम मध्यपुर, हेदराबाद 3452492, 3111210 फेक्स- 040- 3453109

केरला, तमिलनाडु, आन्ध्रप्रदेश, कनार्टक एवं केन्द्र शासित राज्य अण्डमान एवं निकोबार आइलैण्ड, लक्ष्यदीप, पाण्डेचरी

szccthanjavur@yahoo.co.in www.szcc.tn.nic.in

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, बागौर की हवेली, उदयपुर - 313001 (राजस्थान)

0294-2523858, 2410539, 2422567 शिल्पग्राम 2431304 फेक्स-0294- 2523858

गोवा, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं केन्द्र शासित राज्य दमन दरव, दादरा, नागर हवेली

wzcccom_jp1@sancharnet.in wzcccom@rediffmail.com http://www.wzccindia.com
 

उद्देश्य
 क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों की स्थापाना विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद भारत की विविध सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने और उसे संपोषित करने और देश में सांस्कृतिक सम्बध्दता की भावना का निर्माण करने के प्रमुख उद्देश्य से की गई है। क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र ललित कलाओं, नृत्य, नाटक, संगीत, रंगमंच, शिल्प और सृजनात्मक अभिव्यक्ति के सम्बंधित रूपों को प्रेरित, संपोषित और संवर्धित करते हैं। क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र कलाकारों के लिए कला प्रदर्शन अवसरों में वृध्दि करने और उनके कला प्रकारों का प्रलेखन करने के लिए भी कार्य करते हैं। क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों की विशिष्ट विशेषता लोगों की सहभागिता पर बल देना है, जिसे विभिन्न कला रूपों के प्रतिपादकों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देकर ग्रामीण कला रूपों का संवर्धन, लोक कला और जनजातीय कला पर बल दे कर और पारंपरिक ग्रामीण मेलों और उत्सवों को आयोजित करके सुनिश्चित किया जाता है।

संगठनात्मक ढाँचा
क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों की स्थापना सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत स्वायत्त निकायों के रूप में की गई। उनका संचालन एक शासी निकाय द्वारा किया जाता है जिसके अध्यक्ष उस राज्य के राज्यपाल होते हैं, जहां क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र का मुख्यालय स्थित है। शासी निकाय में भारत सरकार के नामिती जो संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव पद से नीचे के पद के नहीं होते, सहभागी राज्य सरकारों के नामिती और विभिन्न कला अनुशासनों में लब्धप्रतिष्ठित व्यक्ति होते हैं। शासी निकाय के अतिरिक्त क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र में, वर्ष के लिए कार्यक्रमों और व्यय प्रतिरूप का निरीक्षण करने और निर्णय लेने के लिए वित्त समिति और कार्यक्रम समितियाँ भी होती है। केन्द्रों के प्रतिदिन के मामलों को केन्द्र के निदेशक द्वारा देखा जाता है।

 

 

Rajasthan Tourism

Copyright © West Zone Cultural Centre
Bagore Ki Haveli, Gangaur Ghat

Site Developed By : WEBZONE